गुरू मंत्र माला से करने का नियम / Guru mantra Mala Se karne ke Niyam


गुरू मंत्र माला से करने का नियम


मे जो गुरू मंत्र आपको देता हू उसका आपको मानसिक जाप करना है 

दो घन्टे के लिये बाकी बाईस घन्टे चलते फिरते खाते पीते जाप करते रहें 

किसी कारण से यदि मानसिक जाप करने मे दिक्कत आ रही हो 

तो आप लोग माला लेकर जाप कर सकते है 

माला से जाप करने पर पूरे नियम का पालन करना होगा 


नियम नीचे दे रहा हू 

१. गुरू मंत्र का कम से कम नित्य का ग्यारह हजार का जाप करना अनिवार्य है अधिक कर लें तो क्या कहने 

२. जाप उपाशु करना है यानि बुदबुदाकर 

३. माला 

शिव , भैरव , काली , के इस्ट होने पर रूद्राक्ष की माला से जाप करें 

कृष्ण , का जाप वैजयन्ती , रूद्राक्ष  से

राम हनुमान का तुलसी से 

हनुमान का मूगें ,तुलसी , रूद्राक्ष से 

मुस्लिम मे तसबी या हकीक से 

दुर्गा का जाप लाल मूँगा या रूद्राक्ष से 

बगलामुखी का हल्दी की माला या रूद्राक्ष से 

विषेश माला ना मिलें तो 

सभी का जाप रूद्राक्ष की माला से आप लोग कर सकते है 


४. दिशा 

धन चाहने वालो को पश्चिम मुख होकर जाप करना चाहिये 

शक्ति चाहने वालो को उत्तर मुख होकर जाप करना चाहिये 

ज्ञान चाहने वालो को पूरब मुख होकर जाप करना चाहिये 

शत्रु नाश या शत्रु से छुटकारा पाने के लिये दक्षिण मुख होकर जाप करना चाहिये 


५.  जाप का याद रखें ग्यारह हजार से कम ना हों 

६. कही बाहर जाने पर 

यदि दो चार दिन पूजन नही करोगे तो 

कोई दिक्कत नही होती 

निसंकोच  बाहर जा सकते हो 

७. उपाशु जाप हमेशा ही एकान्त मे करें ताकि मंत्र गुप्त रह सकें 

८. गुरू मंत्र के लिये किसी अन्य नियम के पालन की आवश्यकता नही है 

जैसे ब्रह्मचर्य , जमीन पर सोना , मॉस वगैरह खाना पीना 

ये सब खा पी सकते हो बस उस दिन जाप मत करना 

९. जाप संकल्प लेकर करें तो अधिक त्वरित परिणाम प्राप्त होता है 

 जाप के बाद जाप इस्ट को समर्पित कर दें 

१०.  जिन लोगो को मुक्ति प्राप्त करनी है मोक्ष पाना है वो गुरू मंत्र का मानसिक जाप ही करें माला से नही करें 

११. माला से वही लोग जाप करें जिने  मुक्ति से कोई लेना देना नही है

१२.  मानसिक जाप का फल अधिक मिलता है 

उपाशु का कम 


तो ये थे सामान्य नियम जिनका पालन करके आप अपने गुरू मंत्र से मन चाहा कार्य ले सकते है और अपनी मनोकामना पूरी कर सकते है 


अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें 

हरेश तंत्र शक्ति साधना केन्द्र 

9690988493

8384844021